वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा किया गया कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर गार्द का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात थाना अभिलेखों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का व्यवस्थित, गहन एवं बारीकी से निरीक्षण करते हुए थाना प्रबंधन, जनसेवा एवं अनुशासन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

अभिलेखों की गुणवत्ता और CCTNS प्रविष्टियों पर सतत रूप से कार्य करने के दिये निर्देश।

कोतवाली पौड़ी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS में अद्यतन प्रविष्टियों, ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा रिकॉर्ड की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने पर महिला मुख्य आरक्षी उर्मिला को प्रशंसा स्वरूप पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी उनके कार्य से प्रेरणा लेकर जिम्मेदारी और दक्षता के साथ दायित्व निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

जनसंवाद को प्राथमिकता — निरीक्षण के दौरान फरियादियों से सीधे संवाद समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश।

निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। थाना स्तर पर जनसुनवाई की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने, शिकायतों के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।

“न लंबित प्रकरण, न अनावश्यक माल” — स्पष्ट और सख्त निर्देश

थाने में अनावश्यक रूप से जमा अपराध माल, लंबित शिकायतें न रखने के निर्देश दिए गए। सभी मामलों का समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया।

 

अनुशासन, स्वच्छता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली पर सख्त संदेश

थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाने की व्यवस्था, शस्त्रागार की स्थिति और कार्यालयों की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में समयपालन और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

 

कर्मचारी सम्मेलन में कर्तव्यनिष्ठा, टीमवर्क और जनसेवा दें प्राथमिकता

निरीक्षण उपरांत आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में एसएसपी महोदय द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *