कोटद्वार में केंद्रीय बजट पर व्यापारिक संवाद का हुआ आयोजन। एडवोकेट्स, CA और व्यापारिक संगठन रहे शामिल

कोटद्वार में कल व्यापारिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल, इनकम टैक्स और सेल टैक्स से जुड़े एडवोकेट्स और CA सहित कई व्यापारी शामिल रहे। इस दौरान भारत सरकार द्वारा हाल ही पारित केन्द्रीय बजट को लेकर सभी ने इसपर चर्चा की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस बार का केंद्रीय बजट घरेलू उद्योगों और व्यापार को नई दिशा MSME ग्रोथ फन्ड मिलने से उधमीयों और व्यापारीयों को और ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट सारांश बंसल ने बताया कि ब्रिटिश काल से लेकर चली आ रही अलग रेलवे बजट प्रथा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा कंबाइंड बजट में शामिल करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बजट के समय में परिवर्तन कर सही और सुविधाजनक समय किया गया। वही बजट से उत्तराखंड के पर्यटन को मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया। CA रुचिन सिंगल द्वारा इस सम्मेलन को सम्बोधित करने के साथ ही बजट के सभी बिंदुओ को पढ़कर सुनाया गया और उसे सरल भाषा में समझाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र रावत द्वारा कोटद्वार नगर में दैनिक व्यवस्था ट्रेड लाइसेंस आदि के मुद्दों को भी पटल पर रखा गया, और स्थानीय व्यापारियों के सुझावों को सुना गया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल बताया कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता समृद्धि के साथ विकसित भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूत करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *