दिनांक 19.08.2026 को रात्रि के समय श्री सत्यप्रकाश, निवासी सिमड़ी, द्वारा थाना रिखणीखाल पुलिस को सूचना दी गई कि वह कोटद्वार से अवकाश के उपरांत अपने विद्यालय जा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उन्हें पहले से ही काफी देर हो चुकी थी, इसी दौरान जब वह रिखणीखाल बाजार से आगे लगभग 11 बजे अपने वाहन से गुजर रहे थे, तो एक विशाल चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो रखा था। सुनसान वन क्षेत्र, रात्रि का समय होने तथा बाघ, भालू एवं अन्य जंगली जानवरों से भी खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
सूचना प्राप्त होते ही रिखणीखाल पुलिस बिना समय गंवाए आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए सड़क पर गिरे भारी-भरकम चीड़ के पेड़ को काटकर हटाया गया तथा अवरुद्ध मार्ग को पुनः यातायात हेतु सुचारु किया गया। मार्ग खुलने के पश्चात शिक्षक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही से राहत महसूस करते हुए शिक्षक श्री सत्यप्रकाश द्वारा पौड़ी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम
1- अपर उ0नि0 राजेश मीना
2- हे0का0 38 भगत दास
3- हे0का0 210 चन्द्रभान
4- चालक हरेन्द्र




