स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इस घोषणा में जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुल 09 अधिकारी/कर्मचारियों का नाम सम्मिलित होना जनपद के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है।
दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उच्च कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट परिचय देने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य हेतु)
1. अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार ठाकुर
2. उप निरीक्षक ना०पु० श्री राजाराम डोभाल
3. मुख्य आरक्षी 186 श्री शशिकान्त
4. मुख्य आरक्षी 220 श्री रामप्रसाद (कोर्ट पैरोकार)
5. आरक्षी 437 ना०पु० श्री युगल किशोर गौड
6. आरक्षी 24 श्री जमशेद अली
7. आरक्षी 205 श्री अनुज कुमार
8.
पुलिस महानिदेशक “प्रशस्ति पत्र”
1. उप निरीक्षक ना०पु० श्री कमलेश शर्मा
2. उप निरीक्षक ना०पु० श्री अनिल चौहान
3. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी #श्री_सर्वेश_पंवार द्वारा सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। जनपद पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से भी सम्मानित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण ने न केवल जनपद का गौरव बढ़ाया है, बल्कि समस्त पुलिस बल के लिए प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। हमें विश्वास है कि आपकी यह उपलब्धि अन्य पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित करेगी।




