शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 01 वाहन सीज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई; 116 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

 

 

जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में दैनिक चेकिंग के दौरान 01 वाहन चालक (श्रीनगर-01) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए 53 वाहन चालकों के (श्रीनगर–02, कोटद्वार-12,यातायात श्रीनगर-23, पौड़ी-01, लक्ष्मणझूला–03, लैंसडाउन–07, कालागढ़-03 एवं सतपुली-02) विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जनपदभर में कुल 116 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *