नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा यात्रा व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, सुगम दर्शन तथा यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर पूर्ण तत्परता के साथ तैनात है।
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत श्रीनगर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। ड्रोन से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यातायात की स्थिति का लगातार आकलन कर आवश्यकतानुसार पुलिस बल को निर्देशित किया जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में कुछ समय के लिए रोका जा रहा है तथा सड़क मार्ग पर उपलब्ध स्थान एवं यातायात की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।




