मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया

 

 

दिनांक30.03.2026 को वादी ने थाने आकर तहरीर किया कि उसकी चाची श्रीमती शोभा देवी पत्नी शशिकांत निवासी नींबूचौड़ कोटद्वार उम्र 48 वर्ष घर से सुबह बिना बताए कहीं चली गई है जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तहरीर के आधार पर गुमशुदगी पंजीकृत हुई एवं कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा तत्काल महिला की तलाश के प्रयास किए गए एवं तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए एवं मुखबीर मामूर किए गए तो महिला के दुगड़डा क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी पुलिस द्वारा तत्काल दुगड्डा क्षेत्र के आसपास तलाश किया गया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली, आज सुबह महिला के कोटद्वार में घूमने की सूचना मिली जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल महिला को तलाश किया गया एवं उसके परिजनों के सुपुर्द किया जिस पर महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

 

पुलिस टीम

उप निरीक्षक सैय्यदुल बहार

कांस्टेबल चंद्रपाल

Hg कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *