गोदाम में निरीक्षण के दौरान मिले बाल श्रमिक; डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

 

 

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बार फिर बड़ी कार्यवाही की है, जहा उन्होंने पूरे राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन भेजने वाले सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी की है। राज्य के बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर हुई इस कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है। पिछले कुछ समय से राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर खराब राशन मिलने की शिकायत के बाद ये कार्यवाही की गई है। गोदाम में छापेमारी के दौरान मिले छोटे बच्चों से काम कराते देख डीएम ने गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए है। इस दौरान बच्चों के लिए सप्लाई होने वाले खजूर और केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट भी साफ नहीं पाई गई। DM ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस गोदाम का संचालन मानको के अनुरूप नहीं पाया गया, वही गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन कि भी कोई सुविधा नहीं पाई गई। बताया कि दिसंबर और जनवरी में आंगनवाड़ियों में सप्लाई होने वाले अंडे और बाकी राशन मार्च में सप्लाई किया जा रहा था। इसके अलावा सेल परचेज और सप्लाई से जुड़ा कोई रिकॉर्ड रजिस्टर भी नहीं पाया गया। छापेमारी के दौरान SDM सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव और कानूनगो रुड़की संजय कुमार के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *