मंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे गणवेश, चौरीखाल–मरगांव मोटर मार्ग का किया लोकार्पण

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं सड़क विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणवेश वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

 

कैबिनेट मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुठाणी में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुठाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इज्जर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुठाणी के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा।  इसके उपरांत मंत्री ने ग्राम मरगांव में चौरीखाल से मरगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का 162.97 लाख रुपये की लागत से विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा तथा स्थानीय जनता की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसके साथ ही मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय मरगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नलई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोदा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मरगांव के छात्र-छात्राओं को भी गणवेश वितरित किए।

 

इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं भी समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि गणवेश वितरण जैसी पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे गांवों तक विकास की धारा पहुंचे और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *