वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के क्रम में आज दिनांक 11.01.2026 को थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी प्रदेशों से आए कर्मचारी / मजदूर / फड़-ठेली एवं गुड़-चर्खी वालों के सत्यापन हेतु अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन कर कस्बा बहादराबाद क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन निवास कर रहे लगभग 200 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।
साथ ही बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000–₹10,000 (कुल ₹70,000) के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जा रही है।




