आगामी 14 नवंबर को पौड़ी जनपद के श्रीनगर में होने जा रहे साप्ताहिक बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल आशीष चौहान ने श्रीनगर स्थित नगर निगम के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमो, विभागीय स्टॉल सहित विद्युत, पेयजल, फायर सैफ्टी सहित तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श किया और तैयारियो का जायज़ा लिया। इस दौरान देश भर से श्रीनगर में पढ़ाई करने आए बच्चो को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल करने के साथ ही श्रीनगर की पुरानी फ़ोटो, विकसित होता श्रीनगर और इसके फ्यूचरिस्टिक फ़ोटो गैलरी, शस्त्र प्रदर्शनी और धारीदेवी से कमलेश्वर तक जल कलश यात्रा को कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
पौड़ी जनपद में भव्य रूप में होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन, श्रीनगर में डीएम आशीष चौहान ने मेले के संबंध में ली बैठक




