नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! स्कूली वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान लागातारॊ जारी

स्कूल बसो के फिटनेस, परमिट, बीमा, ओवरलोडिंग एवं सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई।*

 

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीमों द्वारा स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग कर उनकी फिटनेस, परमिट, बीमा, निर्धारित क्षमता के अनुरूप सवारियों की संख्या, ओवरलोडिंग तथा वाहनों में उपलब्ध आवश्यक सुरक्षा उपकरणों सहित विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहनों में किसी भी प्रकार की कमी अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *