टेबल टेनिस में चमका एमकेवीएन इण्टरनेशनल स्कूल देवी रोड का सितारा

 

 

एमकेवीएन इण्टरनेशनल स्कूल देवी रोड, कोटद्वार के लिए यह गर्व और अत्यधिक हर्ष का क्षण है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 27वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में देवी रोड स्थित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे पौड़ी जिले का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड के 10 जिलों से आए 262 से अधिक खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में एमकेवीएन की प्रतिभावान छात्राओं नंदिनी तोमर एवं आरोही मलासी (वैभवी ममगाईं के साथ) ने अंडर-15 बालिका टीम इवेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में पौड़ी जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कुल तीन कांस्य पदक जीतकर तीन ट्रॉफियां अपने नाम कीं अंडर-15 बालिका वर्ग (टीम इवेंट): एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं (नंदिनी तोमर, आरोही मलासी एवं वैभवी ममगाईं) द्वारा कांस्य पदक। अंडर-17 बालिका वर्ग (टीम इवेंट) आन्या रावत, वैभवी ममगाईं एवं अंशिका द्वारा कांस्य पदक। मेंस ओपन वर्ग (टीम इवेंट) पौड़ी जिले की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक। विद्यालय पहुँचने पर विजयी छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में एक अत्यंत हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति कुलाश्री और शिक्षकों ने स्कूल पहुँचने पर मेधावी छात्राओं का फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया। बच्चों की इस ऐतिहासिक सफलता पर एमकेवीएन स्कूल के प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र कोठारी ने बच्चों को उनके इस मुकाम को हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई दी । वहीं कार्यकारी निदेशक श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने भी विजेता छात्राओं के खेल कौशल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि एमकेवीएन के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति कुलाश्री एवं समस्त शिक्षकगणों ने छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे पौड़ी जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर कोच रूपवंत ठाकुर जी को भी बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *