अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की स्थिति, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, पीड़ितों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों को शासन के प्रावधानों के अनुसार राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समिति की बैठक में दिए गए सुझावों एवं निर्देशों पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रगति से समिति को अवगत कराने को कहा।

 

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने विभाग की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

 

बैठक में समिति के अध्यक्ष गेंदा लाल टम्टा, सदस्य नरेंद्र प्रसाद टम्टा, हरीश चंद्र शाह, क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार चंद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *